हरियाणा

महेंद्रगढ़ के तीन दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री का 41 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का तोहफा

चंडीगढ 26 मई

महेंद्रगढ़ जिला के तीन दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दिया 41 करोड़ से ज्यादा की 8 विकास परियोजनाओं का तोहफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ जिला के तीन दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ को 41 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत की 8 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 3 परियोजनाओं का उदघाटन और सूक्ष्म सिंचाई सहित पांच परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

उन्होंने जन संवाद के दौरान कहा कि विकास के मामले में महेंद्रगढ़ जिला में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी, साथ ही जनता को भरोसा दिलाया कि संवाद के दौरान आई मांगों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।

श्री मनोहर लाल ने 24 से 26 मई तक जिला महेंद्रगढ़ के विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी, नारनौल और महेंद्रगढ़ विधानसभा के तीन – तीन गावों में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए लोगों से रूबरू हो, शिकायतों को सुना और मौके पर ही समाधान के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से भूमिगत जलस्तर में सुधार के लिए जल संचय का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई से जुड़ी परियोजना इस इलाके के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद दक्षिणी हरियाणा की पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 143 करोड़ रुपये की लागत से पंप हाउस का नवीनीकरण किया गया, जिससे इस क्षेत्र की टेलों तक पानी पहुंचाने का काम कर दिखाया गया।

.

Show More

सबलोग

लोक चेतना का राष्ट्रीय मासिक सम्पादक- किशन कालजयी
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Related Articles

Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x