बिहारराजनीति

कल 20 नवंबर को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब कल यानि 20 नवंबर को नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में होगा, इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

आज बुधवार को पहले सीएम हाउस में जदयू के विधायक दल की मीटिंग हुई। बैठक में नीतीश कुमार को विधान मंडल दल का नेता चुना गया। वहीं सुबह करीब 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है और विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी सीएम बन सकते है।

इसके बाद बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुना गया और फिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। अब नीतीश कुमार कल यानि 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। गांधी मैदान में नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह होगा और वह 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार पहले कब- कब मुख्यमंत्री बने और उनका कार्यकाल कब तक रहा ? इसके बारें में यहां पूरी जानकारी दी गई है….

कब- कब सीएम बने नीतीश कुमार ?

बिहार के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं में गिने जाने वाले नीतीश कुमार सबसे पहले साल 2000 में बिहार की मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन महज 7 दिन के अंदर ही उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली करनी पड़ी थी। उन्होनें 3 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 10 मार्च 2000 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।

इसके बाद नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली और 25 नवंबर 2010 को उनका कार्यकाल खत्म हो गया।

तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को वह बिहार की मुख्यमंत्री बने। लेकिन 19 मई 2014 को उन्होनें सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

नीतीश कुमार चौथी बार 2015 में फिर मुख्यमंत्री बने। 22 फरवरी 2015 को उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ। 19 नवंबर 2015 को  उन्होनें इस पद से इस्तीफा दे दिया।

20 नवंबर 2015 को वह पांचवी बार सीएम बने। उन्होनें सीएम पद की शपथ ली। लेकिन 26 जुलाई 2017 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद 27 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कार्यकाल 12 नवंबर 2020 को खत्म हो गया।

2020 में बिहार में विधानसभा चुनाव हुए और इसमें एनडीए को जीत मिली। ऐसे में नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम बने। उन्होनें  16 नवंबर 2020 को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली और कार्यकाल 9 अगस्त 2022 में खत्म हो गया।

10 अगस्त 2022 को उन्होनें 8वीं बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली और फिर 28 जनवरी 2024 को उन्होनें इस पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद साल 2024 में ही नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई। 28 जनवरी 2024 को उन्होनें 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली। आज 19 नवंबर 2025 को उनका कार्यकाल खत्म हो गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत 

इस बार हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है। एनडीए ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 202 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसके बाद पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर एनडीए सत्ता में वापसी करने को तैयार है।

आज जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया और फिर बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुना गया।

इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। इसके साथ ही राज्यपाल को नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।

अब कल एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश के साथ-साथ सम्राट और विजय सिन्हा भी डिप्टी CM की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। इसमें PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया।

 

Show More

SABLOG

सबलोग : सच के साथ, सब के साथ * ISSN: 2277-5897
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Articles

Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x