चर्चा मेंदेशबिहारराजनीति

नीतीश सरकार की नई कैबिनेट पर उठे सवाल, एनडीए पर लगा परिवारवाद का आरोप

बिहार की नई कैबिनेट के गठन के बाद राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। बीते 20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। लेकिन शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राजद ने एनडीए पर परिवारवाद का बड़ा आरोप लगा दिया।

RJD ने NDA के 10 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर राजनीतिक परिवारों को बढ़ावा देने का दावा किया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छिड़ गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे वार- पलटवार कर रहे है और बयानबाजी का सिलसिला जारी है।

बीते 20 नवंबर को बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें बीजेपी से 14, जदयू से 8, लोजपा(आर) से 2, हम और आरएलएम से 1-1 को मंत्री बनाया गया।

लेकिन शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद ही राजद के एक पोस्ट ने बवाल मचा दिया। राजद के ऑफिशियल एक्स  हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें नई सरकार में 10 मंत्रियों के राजनीतिक परिवार से जुड़े होने की बात कही गई।

राजद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन 10 मंत्रियों का नाम लिखा, जो कल ही नीतीश सरकार के नए कैबिनेट मंत्री बने है।

राजद की ओर से एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट पर लिखा था….

𝟏. मैं पूर्व मुख्यमंत्री व गया से सांसद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुत्र, वर्तमान विधायक ज्योति मांझी का दामाद और वर्तमान विधायक दीपा मांझी का पति संतोष सुमन मांझी!

𝟐. मैं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक स्व॰ श्रीमती पार्वती देवी का उपमुख्यमंत्री पुत्र सम्राट चौधरी!

𝟑. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और वर्तमान विधायक श्रीमती स्नेहलता का पुत्र दीपक प्रकाश

𝟒. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह।

𝟓. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की पुत्रवधु और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद।

𝟔. मैं पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी का पुत्र विजय चौधरी।

𝟕. मैं पूर्व मंत्री महावीर चौधरी का पुत्र और समस्तीपुर की वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी का पिता अशोक चौधरी।

𝟖. मैं पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा का पुत्र नितिन नबीन.

𝟗. मैं पूर्व मंत्री चन्द्रिका राम का पुत्र और पूर्व विधायक अनिल कुमार का भाई सुनील कुमार!

𝟏𝟎. मैं समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व॰ भूटन सिंह की पत्नी लेसी सिंह।

ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त करके एक नए बिहार का निर्माण करूंगा”।

 

दरअसल कई बार एनडीए नेताओं ने राजद और कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने कई भाषणों में परिवारवाद का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधते है।

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जब नीतीश कुमार प्रचार कर रहे थे तो उन्होनें परिवारवाद को लेकर राजद पर हमला बोला था। उन्होनें कहा था कि पहले सत्ता में रहने वालों ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया, राज्य के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव को लेकर कहा था कि जब उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया और सरकार को परिवार तक सीमित कर दिया।

वहीं अब जब बिहार में नई सरकार का गठन हुआ तो राजद ने भी परिवारवाद पर बयान देने वाले एनडीए नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। राजद के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध रहे है।

 किसने क्या कुछ कहां ? यहां देखिए…

इस मुद्दे को लेकर आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने भी एनडीए पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले एनडीए हमारे ऊपर उंगलियां उठाता था, लेकिन अब अपने दल को देखना चाहिए। उन्होंने पुराने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले शकुनी चौधरी सांसद थे और उनकी पत्नी विधायक थीं, तो उन्होंने कम उम्र में सम्राट चौधरी को मंत्री बनवा दिया। आज वही काम उपेंद्र कुशवाहा कर रहे हैं, वे खुद राज्यसभा सांसद हैं, पत्नी विधायक हैं और बेटे को बिना किसी सदन का सदस्य बनाए मंत्री बनवा दिया। एनडीए में परिवारवाद का खेल चल रहा है।

आरजेडी नेता ने एनडीए पर साधा निशाना 

इस मुद्दे पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा- ‘हमारी पार्टी पर आरोप लगाए जाते रहे हैं, आज तो सब सामने है। इसका जवाब पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देना होगा, ये तो पूरी तरह से एक्सपोज हो गए. अब ये क्या कहेंगे। जिनके सूप ही हजारो छेद है, वो चलनी पर क्या सवाल खड़े करेंगे’

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहीं ये बड़ी बात 

आरजेडी ही नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं ने भी इस मुद्दे को लेकर एनडीए पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि एनडीए हमेशा परिवारवाद का आरोप लगाता है, लेकिन कल एक ‘अनाथ’ को मंत्री पद की शपथ दिला दी गई। क्या यह परिवारवाद नहीं है?

नीतीश सरकार में 26 कैबिनेट मंत्री 

बता दें कि बिहार में बीते 20 नवंबर को नई सरकार का गठन हुआ है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और 26 कैबिनेट मंत्री बने। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया गया है। MLA/MLC न होते हुए भी उन्हें मंत्री पद मिला है। अब इस पर विपक्ष सवाल उठा रहा है और विपक्ष के नेता एनडीए पर जमकर निशाना साध रहे है।

Show More

SABLOG

सबलोग : सच के साथ, सब के साथ * ISSN: 2277-5897
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Articles

Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x