
बिहार में कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला ?
बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। बीते शुक्रवार को नई कैबिनेट के 26 मंत्रियों को विभाग बांटे गए। बीजेपी, जदयू, लोजपा, हम और आरएलएम से किस मंत्री को कौन- सा विभाग मिला है। यहां देखें पूरी जानकारी…
बीजेपी के 14 मंत्रियों को मिला ये विभाग
- बीजेपी के वरिष्ट नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला है।
- वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व, खान एवं भू-तत्व विभाग दिया गया है।
- इनके अलावा मंगल पांडे को स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग
- दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग
- नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग
- रामकृपाल यादव को कृषि विभाग
- संजय सिंह टाइगर को श्रम संसाधन विभाग
- अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग
- सुरेंद्र मेहता को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
- नारायण प्रसाद को पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग
- रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
- लखेंद्र सिंह रौशन को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
- श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी और खेल विभाग
- प्रमोद कुमार को सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है।
जदयू कोटे से 8 मंत्रियों को मिले ये विभाग
- जदयू नेता विजय चौधरी को जल संसाधन, भवन निर्माण विभाग
- बिजेंद्र यादव को ऊर्जा विभाग
- श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग और परिवहन विभाग
- अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग
- लेसी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग
- मोहम्मद जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
- मदन साहनी को समाज कल्याण विभाग
- सुनील कुमार को शिक्षा विभाग दिया गया है।
लोजपा के 2 मंत्रियों को मिला ये विभाग
- संजय पासवान को गन्ना उद्योग विभाग मिला है।
- संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग दिया गया है।हम और आरएलएम के नेताओं को मिले ये विभाग
1. हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष सुमन को लघु जल संसाधन विभाग सौंपा गया है।
2. वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग मिला है।
जानकारी के मुताबिक सभी मंत्रियों को विभाग बांटने के बाद अब नीतीश कैबिनेट की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि नीतीश सरकार की नई कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को होगी, जिसमें सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।
सम्राट चौधरी ने संभावी गृह विभाग की कमान
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद 20 नवंबर को एनडीए की सरकार बनी। नीतीश कुमार 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बने और उनके साथ 26 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें बीजेपी के 14, जदयू के 8, लोजपा के 2, हम और आरएलएम के 1-1 मंत्री बने। शपथ ग्रहण के 24 घंटे बाद सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ है।
लेकिन एनडीए सरकार में ऐसा पहली बार हुआ कि गृह विभाग भाजपा कोटे में गया है। 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा, बल्कि बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गृह विभाग की कमान संभाली है।










