देशबिहारसमाज

खेसारी लाल यादव के करोड़ो के बंगले पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, नगर निगम ने भेजा नोटिस

बिहार में एक तरफ चुनावों की सरगर्मियां तेज है। वहीं दूसरी तरफ आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल के बंगले पर बुलडोजर चल सकता है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?
भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों बिहार चुनाव को लेकर प्रचार में व्यस्त है। इसी बीच खेसारी के मुंबई स्थित बंगले के निर्माण को अवैध बताते हुए नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। ठाणे के मीरा भायंदर नगर निगम ने खेसारी लाल यादव को उनके मीरा रोड पर स्थित बंगले में अवैध निर्माण को तोड़ने का नोटिस भेजा है।

नोटिस में कही ये बात 
नगर निगम की ओर से बीते 3 नवंबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि घर के बाहर जो लोहे के एंगल और शेड लगे है उन्हें तुरंत हटाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो अतिक्रमण विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने कहा कि खेसारी लाल यादव के बंगले में निर्माण के नियमों का उल्लंघन किया गया है।

क्या बोले खेसारी लाल यादव ?
वहीं इस पूरे मामले पर खेसारी लाल यादव ने कहा- भगवान जानते हैं कि मेहनत से बनाया था, अब अगर भगवान यही चाहते हैं तो यही सही। क्या बोल सकता हूं, ठीक है। सपनों का महल था, फिर बनेगा। बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस बंगले की कीमत करोड़ो में है। लेकिन अब अवैध निर्माण के चलते इस बंगले पर बुलडोजर चल सकता है।

चुनावी मैदान में उतरे खेसारी लाल
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)  ने छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीते गुरूवार को पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान आरजेडी के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने भी वोट दिया।

इस बार छपरा विधानसभी सीट से आरजेडी उम्मीदवार शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव का सामना बीजेपी की छोटी कुमारी से है। बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी के अलावा पूर्व मेयर राखी गुप्ता भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर इस सीट से चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा जन सुराज पार्टी से जयप्रकाश सिंह भी मैदान में हैं। प्रत्याशी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे है। हालांकि अब देखना ये होगा की छपरा सीट पर किसके सर जीत का ताज सजता है और किसे हार का सामना करना पड़ेगा ।

Show More

SABLOG

सबलोग : सच के साथ, सब के साथ * ISSN: 2277-5897
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Articles

Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x