देशबिहारराजनीति

बिहार में कैसी होगी नई कैबिनेट, किस पार्टी से कितने होंगे मंत्री ?

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत के बाद अब नई  सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अलग- अलग राज्यों के सीएम भी शामिल हो सकते है। ऐसे में 19 या फिर 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह की तारीख  तय मानी जा रही है।

बिहार में नई सरकार के गठन का काउंटडाउन तो शुरू हो गया है। लेकिन सबकी नजर नई कैबिनेट के गठन पर है। बड़ा सवाल ये है कि एनडीए गठबंधन अपनी कैबिनेट को किस तरह तैयार करेगा ?  बीजेपी, जदयू, और लोजपा के कितने मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे?

किस पार्टी से कितने मंत्री होंगे?

जानकारी के अनुसार, नई सरकार में बीजेपी  के 15 से 16 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। वहीं जदयू से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे और उनके अलावा 13-14 विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा से 3 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। वहीं हम और रालोमो,  इन दोनों दलों से एक–एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसके अलावा भाजपा और चिराग पासवान की लोजपा को एक-एक उपमुख्यमंत्री पद भी दिया जा सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। एनडीए ने विधानसभा की 243 सीटों में से 202 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। जिसमें 89 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

अन्य सहयोगी दलों ने भी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें जीतीं है। वहीं महागठबंधन को 35 सीटे ही मिली है।

कल राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे नीतीश कुमार

कल यानि सोमवार 17 नवंबर को नीतीश कुमार अपने कैबिनेट की बैठक करेंगे। इस बैठक में 17वीं विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यापाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। राज्यपाल के इस्तीफा स्वीकार करने के बाद ही नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।

वहीं नीतीश कुमार से इस्तीफे के बाद एनडीए एक संयुक्त विधायक दल की बैठक बुलाएगा। इस बैठक में औपचारिक रूप से गठबंधन के नेता का चयन किया जाएगा। वो ही नेता राज्यपाल से मिलकर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। इसके बाद 19 या फिर 20 तारीख को नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं।

चिराग पासवान ने क्या कहा ?

वहीं सरकार गठन को लेकर एनडीए के स्तर पर दिल्ली में भी उच्च स्तर पर बैठक चल रही है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने पुष्टि की है कि 22 नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा मुझे लगता है कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी बात करूंगा और आज या कल तक यह खाका तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है। इस पर काम किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

Show More

SABLOG

सबलोग : सच के साथ, सब के साथ * ISSN: 2277-5897
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Articles

Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x