हैरान करने वाली बात ये भी है कि अमरीका में हर साल लगभग 32 हजार महिलाएं रेप की वजह से प्रेगनेंट हो जाती हैं। अमरीका के चार राज्यों में ऐसा नियम है, जिसके तहत बलात्कारी को रेप से होने वाले बच्चे का अधिकार दे दिया जाता है। यहां तक कि अगर मां बच्चे को किसी को गोद देना चाहे तो भी उसे रेपिस्ट की इजाजत लेनी पड़ती है। वहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने रेप पीड़ितों के पक्ष में एक बेहद अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि रेप के कारण जन्म लेने वाले बच्चों को उसके जैविक पिता (बलात्कारी) की संपत्ति में अधिकार मिलेगा।